सीएम योगी के बयान पर खडग़े का पलटवार
बांटने वाले भी तुम और काटने वाले भी...
रांची। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के बटोगे तो कटोगे वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी। ये भाजपा-आरएसएस का एजेंडा है, जब तक आप उनका एजेंडा नहीं तोड़ेंगे वो आपका शोषण करते रहेंगे। वहीं, इस दौरान खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। रांची की एक रैली में खडग़े ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लोगों से पूछा कि आप लोग आदतन बार-बार झूठ बोलने वाले शख्स को वोट कैसे दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा आप लोगों को बांटना चाहती है। रैली के दौरान खडग़े ने कहा कि झारखंड में पीएम मोदी का भाषण जुमला है। उनके गृहमंत्री पहले कहते थे कि वो 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह एक चुनावी जुमला था। ये लोग आदतन झूठे हैं। पहले इन्होंने 15-15 लाख देने की भी बात कही थी। आप आदतन झूठे को वोट कैसे दे रहे हैं?
बांटना चाहती है भाजपा
खडग़े ने कहा कि पीएम मोदी आपके मंगलसूत्र, आपके मवेशियों को चुराने वाले हैं। वह आपकी संपत्ति छीनकर अंबानी, अडानी को दे रहे हैं। आरएसएस-भाजपा आपको बांटना चाहती है, आपके बीच लड़ाई कराना चाहती है। भाजपा कह रही है- घुसपैठिए माटी, बेटी और रोटी चुरा रहे हैं। आप क्या कर रहे थे ? भुट्टे छील रहे थे क्या।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल