कर्नाटक : दूषित पानी पीने से दो की मौत, सैकड़ों बीमार
गर्मियों के मौसम के दौरान आम लोगों के तरह तरह की बीमीरियों से जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या है..पेयजल। देश की राजधानी दिल्ली और कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पानी की विकराल समस्या मुंह सामने खड़ी है। इस बीच कर्नाटक से एक खबर सामने आई है। खबर है कि कर्नाटक के तुमाकुरू जिले के चिन्नेनाहल्ली गांव में दूषित पानी पानी से दो लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने इस बात की जानकारी दी है। मृतकों के नाम चिक्कादासाप्पा और पेड्डान्ना बताए गए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
बताया गया है कि 10 जून को चिन्नेनाहल्ली गांव में एक मेले का आयोजन कराया गया था। इस दौरान वहां पानी की टंकी से पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बताया गया है कि इस पानी को पीने से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए थे। बता दें कि गृहमंत्री जी परमेश्वर तुमाकुरू जिले के प्रभारी हैं। उन्होंने उस अस्पताल का दौरा किया, जहां दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा ‘चिन्नेनाहल्ली गांव में एक मेले का आयोजन किया गया था। वहां दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत है। कुछ लोगों का इलाज मधुगिरी, कोराटागेर और तुमाकुरू के निजी अस्पतालों में चल रहा है।’ उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने