जुबिन नौटियाल की नई शुरुआत, बोले- ‘अब लोग रोमांटिक गाने पसंद कर रहे हैं’
जुबिन नौटियाल एक ऐसे गायक हैं, जिनके गानों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाने का काम किया। सिंगर को हार्टब्रेक सॉन्ग ने काफी पहचान दिलाई, जिनमें 'तुम्हीं आना', 'हमनवा मेरे' जैसे गानें शामिल हैं। अब गायक ने खुलासा किया वह अपने संगीत के जॉनर में बदलाव कर रहे हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
पहले संगीत के जॉनर चुनना मुश्किल था
गायक जुबिन नौटियाल ने पीटीआई से बातचीत में अपनी गायकी को लेकर बात की। उन्होंने बताया, ‘पहले के समय में गानों का जॉनर चुनना बहुत मुश्किल था। 10 साल तक लगातार गाने के बाद मैंने पाया है कि जब भी मैं कोई गाना रिकॉर्ड करता हूं, तो मैं सिर्फ यही सोचता हूं कि मैं इसे कर पाऊंगा या नहीं। मैंने हमेशा कोशिश की, चाहे वह कामयाब हो या असफल।’
रोमांटिक गानों में बढ़ रही रूचि
हार्टब्रेक गानों से श्रोताओं के दिलों में छा जाने वाले गायक जुबिन नौटियाल अब रोमांटिक सॉन्ग की तरफ भी रूचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं ऐसी विधाओं में गाने में सक्षम हूँ जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं गा सकता हूँ। मुझे एहसास हो रहा है कि लोगों को मेरा रोमांटिक पक्ष पसंद आने लगा है, और मुझे बहुत अधिक रोमांटिक सॉन्ग को गाने का मौका मिल रहा है।’ आगे सिंगर ने बोला, ‘एक समय था जब मैं दुख भरी आवाज से जुड़ रहा था। अब 'इश्क मेरा' और 'बरबाद' गाना, जो एक सैड रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे गाना मेरे लिए एक बड़ी बात है।’
'बरबाद' गाने से हो रही चर्चा
जुबिन नौटियाल इस समय आगामी फिल्म ‘सैयारा’ के ‘बरबाद’ गाने से चर्चा में हैं। गायक के इस गाने को श्रोताओं और उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
तेज बहाव के आगे नहीं टिक सकी कार, सारंगढ़ में दंपती लापता; तलाश अभियान जारी
दहशत फैलाने निकला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीर-धनुष के साथ पकड़ा गया
'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर सस्पेंस, 'धूम 4' पर दिया बड़ा अपडेट
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें