जैकलीन की पसंदीदा एक्सरसाइज है पोल वर्कआउट
मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि फिट और हेल्दी रहना भी उतना ही जरूरी हो गया है। बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा जैसी अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए योग, पिलाटेस और जिम के साथ अब पोल वर्कआउट जैसे नए तरीकों को भी अपना रही हैं।
ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जैकलीन फर्नांडीज, जो अपनी फिटनेस के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। जैकलीन की पसंदीदा एक्सरसाइज पोल वर्कआउट है, और वह सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पोल पर कठिन मूव्स करती नजर आईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, पूरी ताकत और ट्रेनिंग... बेहद मुश्किल, लेकिन एक बार करने के बाद यह सब सार्थक हो जाता है। पोल वर्कआउट अब सिर्फ एक डांस फॉर्म नहीं, बल्कि एक संपूर्ण बॉडी वर्कआउट के रूप में उभर रहा है। इसमें ताकत, लचीलापन और संतुलन का जबरदस्त मिश्रण होता है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पोल वर्कआउट मांसपेशियों को मजबूती देने और पूरे शरीर को एक्टिव करने का एक प्रभावी तरीका है।
इसमें शरीर का पूरा वजन पोल पर संतुलित करना होता है, जिससे बाजू, कंधे, पीठ, कोर और पैरों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। इस वर्कआउट में शरीर के अंगों को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ना पड़ता है, जिससे मसल्स स्ट्रेच होते हैं और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी सहायक होता है, क्योंकि इसमें काफी कैलोरी बर्न होती है। फिटनेस के नए ट्रेंड के रूप में पोल वर्कआउट आज उन लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो एक ही समय में स्ट्रेंथ, लचीलापन और कार्डियो फिटनेस चाहते हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम