इस्राइल की नौसेना की सफलता, हिजबुल्ला के एक और कमांडर को पकड़ा
बेरुत । इस्राइल की नौसेना ने हिजबुल्ला के एक और कमांडर को पकड़ा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल की नौसेना ने उत्तरी लेबनान में हिजबुल्ला के कमांडर इमाद अम्हाज को पकड़ा है। बताया जाता है कि अम्हाज से हिजबुल्ला के नौसैनिक अभियानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अम्हाज लेबनानी नौसेना में भी काम करता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस कार्रवाई में लेबनान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में शामिल जर्मन सैनिक भी मौजूद रहे। इस्राइल की नौसेना ने कमांडर से हिजबुल्ला के हमलों की तैयारी और मिशन के बारे में पूछताछ की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने इस कार्रवाई में संलिप्तता से इन्कार किया है। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने इस्राइल नौसेना की ओर से की गई कार्रवाई में शामिल होने से इन्कार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने कहा कि लेबनान में किसी के अपहरण या किसी कानून के उल्लंघन में यूएनआईएफआईएल की कोई संलिप्तता नहीं है। ऐसी अफवाहों से शांति सेनाएं खतरे में पड़ जाती हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता