राजदूत के निष्कासन की मांग पर भड़का ईरान, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत को किया तलब
तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय ने हालिया घटनाक्रमों के लिए पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने पर ऑस्ट्रेलिया के राजदूत को तलब किया है। यह कदम ईरान ने तब उठाया जब ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने इजराइल पर ईरान के मिसाइल अटैक की निंदा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता ने ऑस्ट्रेलिया में ईरानी राजदूत को निष्कासित करने की मांग की थी।
रिपोर्ट में ईरानी विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया और ओशिनिया विभाग के महानिदेशक अली असगर मोहम्मदी ने बैठक में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुचित और पक्षपातपूर्ण रुख का विरोध किया। उन्होंने गाजा और लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाइयों के प्रति ऑस्ट्रेलिया की चुप्पी साधे रहने की आलोचना की। उन्होंने इजरायल द्वारा गाजा में नरसंहार और लेबनान में हमलों को तत्काल रोकने की ईरान की अपील दोहराई और ऑस्ट्रेलिया और इजराइल के अन्य पश्चिमी समर्थक देशों से जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने जर्मन और ऑस्ट्रियाई राजदूतों को भी तलब किया था, जब इन देशों ने ईरानी दूतों को बुलाकर इजराइल पर तेहरान के मिसाइल अटैक का विरोध जताया था। 4 अक्टूबर को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल पर तेहरान के हमलों को पूरी तरह से कानूनी और वैध बताया था। 1 अक्टूबर की रात ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइल दागे थे।
तेहरान का कहना है कि यह बमबारी हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया, हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह और जनरल अब्बास निलफोरुशन की हत्याओं के जवाब में की गई थी। ईरान हमेशा से हमास और हिजबुल्लाह का समर्थन करता रहा है। ईरानी हमले के कुछ घंटों बाद इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा था कि ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसको लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। कहीं यह लड़ाई बड़ी ना हो जाए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही