इन्वेस्को ने लगातार तीसरी बार बढ़ाया स्विगी का मूल्यांकन
मुंबई । अमेरिकी फंड प्रबंधक इन्वेस्को ने आईपीओ की तैयारी कर रही फूड डिलिवरी फर्म स्विगी का मूल्यांकन लगातार तीसरी बार बढ़ाकर 12.7 अरब डॉलर किया है, जो पिछली कोष उगाही के समय के मुकाबले 19 प्रतिशत की वृद्धि है। बेंगलूरु स्थित स्टार्टअप ने जनवरी 2022 में इन्वेस्को के नेतृत्व वाले फंडिंग राउंड में 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे स्विगी डेकाकॉर्न बन गई थी, क्योंकि उसकी वैल्यू 10.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
कमजोर मार्जिन और नकदी खर्च की वजह से पिछले साल के शुरू में मूल्यांकन कटौती के बाद से स्विगी वित्तीय सेहत सुधारने की राह पर बढ़ रही है, क्योंकि कंपनी इस साल के आखिर में 1 अरब डॉलर का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इन्वेस्को ने पिछले साल अक्टूबर में, स्विगी का मूल्यांकन बढ़ाकर 7.85 अरब डॉलर किया था। उसके बाद, इस साल जनवरी में बढ़ाकर 8.3 अरब डॉलर किया गया। अब कंपनी का मूल्यांकन 12.7 अरब डॉलर आंका गया है।
इन्वेस्को के अलावा, अमेरिका में मुख्यालय वाली परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म बैरॉन कैपिटल ने भी पिछले साल अगस्त में स्विगी का मूल्यांकन बढ़ाकर 8.54 अरब डॉलर किया था। उसके बाद, पिछले महीने इसे बढ़ाकर 12.1 अरब डॉलर किया गया है। स्विगी ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ताजा बदलावों से स्विगी का मूल्यांकन उसकी प्रतिस्पर्धी जोमैटो के नजदीक पहुंच गया है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी जोमैटो का शेयर 9 अप्रैल को 193.7 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि