इंदौर में पानी का डर, भागीरथपुरा में 3 लोगों की मौत, प्रशासन ने दी पुष्टि
इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक बुजुर्ग और 2 महिलाएं शामिल हैं |
दूषित पानी पीने से 60 से ज्यादा लोग बीमार
पूरा मामला भगीरथपुरा इलाके का है. यहां दूषित पानी पीने से 60 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के बाद सभी लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई थी | इसमें 70 साल के बुजुर्ग नंदलाल पाल की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | इसके अलावा 2 महिलाओं की भी मौत हो गई. तीन लोगों की मौत की पुष्टि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की है. वहीं दूषित पानी पीने से अस्पताल भर गए हैं |
सभी का इलाज सरकारी खर्च से करवाने का निर्देश
वहीं मामले पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लिया है | साथ ही पानी की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने सभी बीमार लोगों का इलाज सरकारी खर्च से करवाने का निर्देश दिया है | वहीं देर रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्तपाल पहुंचकर बीमारों का हाल जाना | साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बीमारों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाया जाए |

पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने ममता सरकार को घेरा, जमीन विवाद को लेकर लगाए गंभीर आरोप
युद्धविराम पर भरोसा नहीं, ईरान में छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता
चौंकाने वाला खुलासा: एक भी प्रसव नहीं, फिर भी जारी हुए 250 बर्थ सर्टिफिकेट
मतदान के बीच पीएम मोदी का संदेश, युवाओं से कहा- बढ़-चढ़कर करें वोटिंग
ईरान ने होर्मुज में बदले नियम, समुद्री माइन का अलर्ट; वैश्विक तेल बाजार चिंतित
UN में भारत को बड़ी भूमिका, सतत विकास में निभाएगा अहम जिम्मा
बंगाल में BJP का घोषणापत्र जल्द, विकास से लेकर सुरक्षा तक ये होंगे बड़े वादे
बंगाल में नरेंद्र मोदी का मेगा प्रचार, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह