इंदौर: AQI 300 के पार, वायु प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल
इंदौर: इंदौर में दिवाली पर वायु प्रदूषण ने लोगों की सांसें रोक दीं। शुक्रवार सुबह तक धुआं छाया रहा और वातावरण में जहरीली गैसें बनी रहीं। दिवाली वाले दिन गुरुवार को एक्यूआई 300 को पार कर रिकॉर्ड 309 दर्ज किया गया। यह बेहद खतरनाक स्तर है, जिसमें लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
9 बजे के बाद छटा धुआं
सुबह 9 बजे के बाद धुआं छटा और लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वाहनों की आवाजाही काफी रही और लोग देर रात तक पटाखे फोड़ते रहे। इसके चलते शुक्रवार सुबह तक धुआं छाया रहा।
मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म और उमस भरा रहा
दिवाली वाले दिन मौसम साफ रहा और दिनभर धूप निकली। शाम को गुलाबी ठंडक ने त्योहार को और भी खुशनुमा बना दिया। शुक्रवार सुबह भी हल्की ठंडक के बाद धूप निकली और दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इंदौर में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म और उमस भरा रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दिवाली के चलते बाजारों में भीड़ के बावजूद गर्मी का असर लोगों को परेशान करता रहा।
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2 डिग्री ज्यादा रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा है। लगातार चार दिनों से रात का तापमान भी 19 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है, जिससे रातें अपेक्षाकृत गर्म हो गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान को प्रभावित करने वाला कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं होने से इंदौर व आसपास के अन्य इलाकों का तापमान औसत से ज्यादा है। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय