भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में बनाये कई रिकार्ड
हैदराबाद । भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्ला देश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बड़ी जीत दर्ज करने के दौरान कई रिकार्ड अपने नाम किये। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रनों का अब तक का अपना सबसेअधिक स्कोर बनाया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे अधिक कुल 22 छक्के लगाये।
इकसे अलावा संजू सैमसन ने 40 गेंदों पर ही शतक लगा दिया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे अधिक 3 विकेट लेने के साथ ही टी20 में 50 विकेट भी पूरे किए।
इस मैच में भारतीय टीम के सैमसन ने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाये। इसकी सहायता से सैमसन ने 40 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बये। इससे पहले भारतीय टीम की ओर से सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर ही शतक लगा दिया था। अब सैमसन भारत की ओर से किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। अब तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर के नाम टी20 में शतक नहीं है। इसके अलावा इस मैच में भारतीय टीम की जीत का अंतर सबसे अधिक 168 रन रहा।

नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ हुआ उत्सव का आयोजन
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी