भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई करने से मोहभंग, आवेदन की संख्या घटी
नई दिल्ली । भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई करने से मोहभंग हो चुका है। यही कारण है कि जुलाई से अक्टूबर 2023 के बीच कनाडा में पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के पीछे कनाडा की महंगाई को प्रमुख कारण माना जा रहा है। जुलाई से अक्टूबर के बीच भारत से 87 हजार से भी कम आवेदन आए। इस गिरावट के पीछे कनाडा की महंगाई को प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष समान अवधि में यह संख्या 1,46,000 हजार थी। जनवरी से जुलाई के बीच समान अवधि में पिछले साल की तुलना में कनाडा सरकार ने 25 प्रतिशत अधिक स्टडी परमिट जारी किए। इस गिरावट के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें मकानों का बढ़ता किराया और दैनिक जीवनयापन में आ रही मुश्किलें शामिल हैं। कई भारतीय छात्रों ने कनाडा में होने वाली परेशानियों का जिक्र इंटरनेट मीडिया पर किया। इस कारण अब भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए कनाडा जाने से कतरा रहे हैं। पिछले महीने कनाडा सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक जनवरी से रहने-खाने के लिए दोगुने वित्तीय प्रबंध कर आने की अपील की थी। ऐसे में अब कनाडा जाने से पहले आवेदक को पहले साल ट्यूशन फीस और यात्रा किराये के अतिरिक्त अपने पास 20635 कैनेडियन डॉलर (12.95 लाख) रुपये अपने बैंक खाते में दिखाने होंगे।

योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न