भारतीय करेंसी में आयी गिरावट, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा रुपया
आज भारतीय करेंसी गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस गिरावट की मुख्य वजह शेयर बाजार है। दरअसल, आज बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में आई इस गिरावट ने भारतीय करेंसी पर भी असर डाला है।
आज डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर खुला था। इस गिरावट को जारी रखते हुए डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर बंद हुआ।
फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों का घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा। इसके अलावा डॉलर में आई तेजी और शेयर बाजार में आई गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
डॉलर और रुपये के बीच कारोबार
इंडरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.95 पर खुली और इंट्रा-डे के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 82.92 से 83.09 के दायरे में कारोबार किया। अंततः डॉलर के मुकाबले 83.09 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 23 पैसे की गिरावट को दिखाता है।
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 82.86 पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?
दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.95 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज फिर तेजी देखी जा रही है और यह 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर है।
भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?
आज शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिला है। बीते दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। आज बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 73,128.77 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 65.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 22,032.30 अंक पर पहुंच गया।
एफआईआई की ओर से बुधवार को शेयर बाजार में 1,085.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई