भारत बना चैंपियंस ट्रॉफी का बेताज बादशाह
नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास भी रच दिया है। भारतीय टीम अब सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के नाम 2-2 खिताब थे।
इतना ही नहीं टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुरानी हार का बदला भी ले लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवियों ने भारत को मात दी थी। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने 12 साल का सूखा खत्म कर दिया है।
दुबई में खेले गए फाइनल मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 48.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बना दिए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को अच्छी शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और विल यंग के बीच 57 रन की पार्टनरशिप हुई। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को LBW आउट इस पार्टनरशिप को तोड़ा। यंग ने 23 गेंदों पर 15 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव ने लगातार 2 अहम विकेट लेकर भारत की वापसी करा दी। 11वें ओवर में कुलदीप ने रचिन रवींद्र को बोल्ड किया। रचिन ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए। 13वें ओवर में कुलदीप ने केन विलियमसन को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। केन 14 गेंदों पर 11 रन बना पाए।
इसके बाद तो कीवी टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। रवींद्र जडेजा ने टॉम लाथम को 14 के स्कोर पर LBW आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को 34 के स्कोर पर बोल्ड किया। डेरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके भी लगाए। कप्तान मिचेल सेंटनर 8 के स्कोर पर रन आउट हुए। माइकल ब्रेसवेल 40 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के खाते में 1-1 विकेट आया।
ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को तगड़ी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई। 19वें ओवर में गिल कैच आउट हुए। उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। अगले ही ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। इन फॉर्म विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। विराट ने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।
शतक की ओर बढ़ रहे कप्तान रोहित शर्मा गलत शॉट खेलकर स्टंपिंग हुए। हिटमैन ने 83 गेंदों का सामना किया और 76 रन बनाए। अपनी इस पारी म रोहित ने 7 चौकों की साथ ही 3 छक्के भी लगाए। रोहित का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 61 रन जोड़े। फिफ्टी के करीब पहुंच चुके अय्यर 39वें ओवर में कैच आउट हुए। उन्होने 62 गेंदों का सामना किया और 2 चौके-2 छक्के की बदौलत 48 रन की पारी खेली।
42वें ओवर में भारतीय टीम को 5वां झटका लगा। भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ ही रही थी तभी अक्षर पटेल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। अक्षर ने 40 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।

महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी
छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: Laxmi Verma का नामांकन, Vishnu Deo Sai ने दी मौजूदगी
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका