अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
अभनपुर: मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई जी को मिली जान से मारने की धमकी, जम्मू-कश्मीर से जुड़ा हो सकता है तार
अभनपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप अभनपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई जी महाराज को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद महाराज ने अभनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।
केरल यात्रा के दौरान आया धमकी भरा मैसेज
डॉ. प्रेमासाई महाराज ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे, जब वे सपरिवार केरल की निजी यात्रा पर थे, तभी उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरे संदेश आने लगे। आरोपी ने न केवल महाराज को जान से मारने की बात कही, बल्कि उनके परिवार को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
जम्मू-कश्मीर से जुड़ा हो सकता है नंबर
शुरुआती तकनीकी जांच में पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है, वह जम्मू-कश्मीर क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है। ट्रूकॉलर जैसी ऐप पर उक्त नंबर के साथ 'हिलाल बानी' नाम प्रदर्शित हो रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।
हिंदू समाज और धार्मिक आयोजनों में रहे हैं सक्रिय
डॉ. प्रेमासाई महाराज हिंदू एकता शोभायात्रा, 'हिंदू जगाओ अभियान' और दिव्य दरबार जैसे बड़े धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रशासन को बताया कि उन्हें पहले भी कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे अब उनकी और उनके धाम से जुड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
अभनपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र के धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष व्याप्त है और प्रशासन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दबाव बढ़ रहा है।

AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद