दिसंबर 2021 में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन 1,29,780 करोड़ रुपए रहा है। ये कलेक्शन नवंबर महीने के मुकाबले 1,749 करोड़ रुपए कम है। नवंबर में कुल GST कलेक्शन 1,31,526 करोड़ रुपए था। इससे पहले अक्टूबर में GST का कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपए रहा था।

नवंबर 2021 में हुआ दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन
साल 2017 अप्रैल में GST लागू होने के बाद दूसरी बार नवंबर 2021 में इतना कलेक्शन हुआ था। इससे पहले अप्रैल 2021 में GST से 1.41 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था।

सालाना आधार पर 13% का इजाफा हुआ
वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी GST कलेक्शन के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2021 में कुल GST राजस्व संग्रह 1,29,780 करोड़ रुपए रहा है जो दिसंबर 2020 में हुए कलेक्शन ये 13 और दिसंबर 2019 की तुलना में 26% अधिक रहा है।

आप भी भरते हैं GST
किसी भी तरह से आप कोई भी लेन-देन करेंगे आपको GST का पेमेंट करना होगा। इसी तरह से अगर आप बिजनेस करते हैं तो आप सामने वाले ग्राहक को बिल में GST जोड़ कर देते हैं और इसके साथ ही ग्राहक आपको पैसे देता है। फिर उसमें से जो GST का हिस्सा है वह आपको अगले महीने की 20 तारीख तक जमा कराना होता है। देश में GST के अलग-अलग टैक्स स्लैब हैं।