इमरान खान स्क्रीन पर दमदार वापसी को हे तैयार
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो लंबे समय से स्क्रीन से गायब थे। वो कहां थे, क्या कर रहे थे इसके बारे में दर्शक हमेशा जानने को बैचेन रहे हैं। बीते साल 'एनिमल' से 90 के दशक के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल ने जहां 10 मिनट के रोल से हर किसी के दिल पर राज कर लिया, तो वहीं अब संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से फरदीन खान भी एक अरसे बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी अभिनय कला दिखाते हुए नजर आएंगे।
इस बीच ही अब 'जाने तू या जाने ना'और 'डेली-बेली' फिल्मों से दर्शकों पर अपना चार्म चला चुके इमरान खान को भी स्क्रीन पर एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर लौटने का मौका मिला है। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म में पहली बार आमिर खान भी नजर आएंगे।
9 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान एक लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि,वह अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक को लेकर गर्लफ्रेंड संग लेखा वाशिंगटन के साथ किराए के मकान में शिफ्ट होने को लेकर चर्चा में रहे।
अब हाल ही में एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान फिल्म 'हैप्पी पटेल' से 9 साल के बाद वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग गोवा में होगी। खास बात ये है कि उनकी आगामी फिल्म की कमान एक्टर और कॉमेडियन वीर दास संभाल रहे हैं। आपको बता दें कि इमरान खान और वीर दास की जोड़ी इससे पहले डेली-बेली में नजर आ चुकी है।
आमिर खान बनेंगे इमरान खान का सहारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हैप्पी पटेल' को आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे, इतना ही नहीं, अपने भांजे के करियर को एक बार फिर से ट्रैक पर लाने के लिए वह उनकी कॉमेडी फिल्म में कैमियो भी करने वाले है।
हालांकि, फिल्म में इमरान खान के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होंगी, ये तो अब तक फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान की मां का किरदार निभाने वाली मोना सिंह फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही