इमरान खान को जेल में दी जा रहीं बेहतरीन सुविधाएं
पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्हें रंगीन टीवी, अलग रसोई, व्यायाम उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें बैरक के निकट टहलने के लिए क्षेत्र एवं अन्य सुविधाएं दी गई हैं।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के संस्थापक इमरान पिछले वर्ष सितंबर से रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद हैं। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पांच अगस्त 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह अदियाला जेल में बंद हैं।एक मामले में 30 मई को सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित पीटीआइ संस्थापक ने मुख्य न्यायाधीश से शिकायत की थी कि वह एकांत कारावास में रह रहे हैं। सरकार ने वकीलों एवं परिवार के सदस्यों से मिलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए उत्तर में सरकार ने उनके दावे को खारिज करते हुए उन्हें प्रदान की गई सुविधाओं की सूची सौंपी। इसमें इमरान की सेल और अन्य वस्तुओं के साथ ही जेल में उनकी कानूनी टीम के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी दी गईं। सरकार ने इमरान से मुलाकात करने वाले व्यक्तियों की सूची भी प्रदान की।सरकार ने कहा है कि आवश्यक हुआ तो इमरान के आरोपों की पुष्टि के लिए एक आयोग का गठन किया जा सकता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान