चुनाव का शेयर बाजार पर पड़ा असर
देश में 19 अप्रैल 2024 से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार 7 चरणों में मतदान होगा।
देश में चुनावी माहौल को देखते हुए शेयर मार्केट के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई ने भी छुट्टियों की घोषणा की है। 20 मई 2024 को मुंबई में मतदान होंगे। ऐसे में आम चुनाव के लिए मतदान के कारण 20 मई 2024 को शेयर बाजार बंद रहेगा।
इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और एसएलबी (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।
इस दिन भी बंद रहेगा शेयर बाजार
ईद-उल-फितर (ईद) के मौके पर 11 अप्रैल 2024 को शेयर बाजार बंद रहेगा। इसका 17 अप्रैल 2024 को भी राम नवमी के अवसर पर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।
इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी।
यहां चेक करें शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट
अगर आप भी शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो आप बीएसई की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिंक (https://www.bseindia.com/static/markets/marketinfo/listholi.aspx/) पर क्लिक करके भी बीएसई हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं।
आज कैसा है बाजार
खबर लिखते वक्त सेंसेक्स 0.42 फीसदी तेजी के साथ 75,054.32 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 75.35 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 22,741.65 अंक पर कारोबार कर रहा है।
दोनों प्रमुख सूचकांक ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज पहली बार सेंसेक्स 75,000 और निफ्टी 22,700 के पार पहुंचा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि