हनी सिंह ने सोनाक्षी-जहीर की शादी की खबरों पर लगाई मुहर, कहा.....
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चारों तरफ फैली हुई हैं. लेकिन इसपर अभी तक सोनाक्षी या जहीर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों पर हर दिन कयासबाजी हो रही है. इन्हीं सब पर अब रैपर-सिंगर और सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त हनी सिंह का रिएक्शन सामने आ गया है. हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सोनाक्षी-जहीर की शादी की खबरों पर मुहर लगाई है. आइए, यहां जानते हैं कि आखिर हनी सिंह ने बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी को लेकर क्या कहा है...
हनी सिंह ने सोनाक्षी की शादी की खबरों पर लगाई मुहर
रैपर-सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट किया है. जहां हनी सिंह ने लिखा- 'हालांकि मैं लंदन में ग्लोरी के पहने गाने की शूटिंग कर रहा हूं. लेकिन मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं. क्योंकि वह मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रही हैं और उन्होंने जीवन में भी कई बार मेरी मदद की है. पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उनपर कृपा करें'
23 जून को शादी करने की हैं खबरें!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी रिएक्ट किया था. शत्रुघ्न का कहना था- 'अगर मेरी बेटी शादी कर रही है, तो मैं उसे अपना आशीर्वाद दूंगा और उसके फैसले का समर्थन करूंगा. सोनाक्षी को अपना साथी चुनने का अधिकार है और मैं उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता बनूंगा.'

मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया