तेज रफ्तार का कहर, झील में गिरने से पांच लोगों की जान गई
तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में शनिवार की सुबह एक कार के झील में गिर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना 7 दिसंबर यानी शनिवार की सुबह भूदान पोचमपल्ली उप-विभाग के जलालपुर इलाके में हुई। कार से छह लोगों का एक समूह हैदराबाद से भूदान पोचमपल्ली जा रहा था।
शवों को भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज गति से चल रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर झील में गिर गई। घटना के बारे में सूचना मिलने पर तेलंगाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वामसी (23), दिग्नेश (21), हर्ष (21), बालू (19) और विनय (21) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान मणिकांत (21) के रूप में हुई है। सभी हैदराबाद के रहने वाले थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: मिड-डे मील में लापरवाही देख भड़के जज, 3 शिक्षक तत्काल निलंबित
रिश्वत केस में बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हेड कांस्टेबल को किया बरी
बसंत पंचमी 2026 पर घर सजाने के लिए मंगाएं पीले फूलों के बीज, जानें खास किस्में
बालोद की छात्रा हेमाद्री चौधरी को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राज्य वीरता सम्मान
गणतंत्र दिवस 2026 : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों में तिरंगा फहराने का ऐलान
डोडा में जवानों की गाड़ी खाई में गिरी, 10 की मौत
बीएमसी में महिला मेयर तय, भाजपा-शिवसेना मिलकर चुनेंगी उम्मीदवार
कृषि मंत्री शिवराज दादा बने, पोती को दिया आशीर्वाद और संस्कार
धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा और जुमे की नमाज, SC ने तय किया समय
सी बी ओ ए का सराहनीय सामाजिक सरोकार – शिक्षा से रोशन हुआ नालचा का भविष्य