44वीं एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी ने शेयर की धर्मेंद्र संग रोमांटिक फोटो
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी 2 मई को शादी की 44वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए रोमांटिक पोस्ट लिखा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है. इतना ही नहीं इन दोनों की बेटी ईशा देओल ने भी दोनों की एक प्यारी सी रोमांटिक फोटो शेयर की है. जो मिनटों में छा गई.
हेमा का रोमांटिक अंदाज
हेमा मालिनी ने कई सारी फोटोज को मिलाकर एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'आज हमारी शादी की सालगिरह है. 44 साल हो गए हमारे साथ को. 2 खूबसूरत बेटियां और नातिनें और आसपास प्यार करने वाले लोग. और मैं जिंदगी से क्या मांगू? अपने इस खूबसूरत दिन पर फैन द्वारा बनाया गया एक वीडियो शेयर कर रही हूं.'
ईशा देओल ने मम्मी-पापा पर लुटाया प्यार
हेमा के अलावा उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल ने भी अपने पेरेंट्स को एनिवर्सरी की बधाई खास अंदाज में दी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की. इस फोटो में हेमा धर्मेंद्र के कंधे पर सिर रखे हुए हैं और दोनों मुस्कुराते हुए दिखे. एक्ट्रेस ने लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा. बहुत प्यार करती हूं और बस आप दोनों को गले लगाना चाहती हूं.'
1980 में की थी शादी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साल 1980 में शादी की थी. हेमा से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं- आहना और ईशा देओल. हेमा से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा थे. ऐसे में हेमा धर्मेंद्र की दूसरी वाइफ हैं. इन दोनों की पहली मुलाकात 1970 में 'तुम हसीन मैं जवान' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. इस फिल्म में ये दोनों लीड रोल में थे. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और शादीशुदा होने के बाद भी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की कर ली थी.
आजकल क्या कर रहे धर्मेंद्र और हेमा
धर्मेंद्र आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो वो अब श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में दिखेंगे. जबकि हेमा मालिनी इस वक्त बीजेपी के टिकट से मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं. दो बार से एक्ट्रेस इसी सीट से सांसद हैं और तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरी हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही