मुख्यमंत्री निवास में हुई गोवर्धन पूजा
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास स्थित गौशाला में विधि-विधान और मंत्र उच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा कर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन की प्रार्थना की। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सनातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। गोवर्धन एवं गाय की पूजा प्रतीक रूप में होती है। वास्तव में यह प्रकृति की पूजा का भी पर्व है। लोक जीवन में गोवर्धन पूजा की समृद्ध परंपरा है जिससे युवा पीढ़ी को अवगत करवाने की दिशा में भी इस वर्ष शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए।
गौ-शाला में गायों के साथ गुजारा समय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन पूजा के बाद मुख्यमंत्री निवास स्थित गौ-शाला की गायों के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि स्वयं खिलाया।

बीएमसी में महिला मेयर तय, भाजपा-शिवसेना मिलकर चुनेंगी उम्मीदवार
कृषि मंत्री शिवराज दादा बने, पोती को दिया आशीर्वाद और संस्कार
धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा और जुमे की नमाज, SC ने तय किया समय
सी बी ओ ए का सराहनीय सामाजिक सरोकार – शिक्षा से रोशन हुआ नालचा का भविष्य
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
अगले हफ्ते इस दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने घोषित किया 'Dry Day', जानें वजह
सुप्रीम कोर्ट बोला-अरावली में रोक के बाद भी अवैध खनन
26 जनवरी तक परमिट नवीनीकरण नहीं हुआ तो बंद होंगी, रीवा से चलने वाली अंतरराज्यीय बसें
NH-30 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत