सुशासन तिहार-मांग से लेकर समाधान का सफर
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2025 आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक-13 के मुस्कान बेगम एवं वार्ड क्रमांक 11 के हेमलता सिदार का राशन कार्ड नहीं बना था। राशन कार्ड नही बनने से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। सरकार द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार में नया राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन दिया गया। नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए घर तक राशन कार्ड भेजा गया। राशन कार्ड बनने से दोनों हितग्राही गदगद हो गए और छत्तीसगढ़ सरकार के इस सुशासन तिहार का प्रशंसा करते हुए सरकार को धन्यवाद दी हैं।आवेदिका हेमलता सिदार एवं मुस्कान बेगम ने कहा कि यह अब महसूस हुआ कि सरकार की योजनाएं वास्तव में हमारे दरवाजे तक पहुंची है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली