संदिग्ध हालत में युवती की मौत
भोपाल। शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में काम के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहॉ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर आगे की जॉच कर रही है। बताया गया है कि युवती एक घर में साफ सफाई का काम करने जाती थी, उसी घर में काम के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। थाना पुलिस ने बताया की जहांगीराबाद स्थित बरखेड़ी में रहने वाली शाहीन पिता सलीम खॉन (28) साफ-सफाई का काम करती थी। शाहीन इलाके में ही स्थित सिलावटपुरा में रहने वाले एक परिवार के यहॉ बीती 10 साल से काम कर रही थी। युवती के पेट में पानी भर गया था, जिसका इलाज अस्प्ताल में चल रहा था। बीती 23 अक्टूबर को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहॉ बीते दिन उसने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिर्पोट आने पर ही मौत का कारण साफ हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

आस्था आवासीय विद्यालय- दंतेवाड़ा के नौनिहालों के लिए उम्मीद का उजाला
संवेदनशील ग्राम चिपुरभट्टी में नियद नेल्ला नार से पहली बार बना पक्का घर
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन काशी-अयोध्या धाम के लिए रवाना, तीर्थयात्रियों को मिली विशेष सुविधाएं
बुज़ुर्गों के जीवन में नई रोशनी - प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों एवं शराब पर प्रभावी कार्रवाही
आरजे महवश की बॉलीवुड एंट्री, पंचायत सचिव जी संग ‘टेढी हैं पर मेरी हैं’ में करेंगी धमाल
हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना—जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
खजुराहो केबिनेट में बुंदेलखंड को हजारों करोड़ की मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगातें: मंत्री राजपूत