गिल बनाम बुमराह: अभ्यास सत्र में हुआ रोमांचक मुकाबला, जर्सी ने खींचा ध्यान
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने दुबई पहुंचने के साथ ही एशिया कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भारत ने शुक्रवार को आईसीसी अकादमी ओवल में पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी बिना प्रायोजक की जर्सी पहने नजर आए जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि टीम एशिया कप में बिना प्रायोजक वाली जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी। ड्रीम-11 से हाल ही में मुख्य प्रायोजक का करार टूटने के कारण खिलाड़ी बिना प्रायोजक वाली जर्सी पहनकर उतरे।
ड्रीम-11 ने बीसीसीआई के साथ तोड़ा था करार
ड्रीम-11 हाल ही में स्पॉन्सरशिप से पीछे हट गया था और उसने बीसीसीआई के साथ अपने करार को तोड़ लिया था। इंग्लैंड दौरे तक टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम-11 का लोगो दिखाई देता था, लेकिन हाल ही में पारित 'ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025' के कारण कंपनी को अपने संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उसने अनुबंध से बाहर निकलने का फैसला किया।
सैमसन ने जितेश पर दिया ध्यान
अभ्यास सत्र के दौरान गिल ने नेट पर लंबा समय बिताया और इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों का भी सामना किया। वहीं, संजू सैमसन ने उमस भरी गर्मी में 30 मिनट तक बल्लेबाजी अभ्यास किया। सैमसन प्लेइंग-11 में शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर फैसला दिलचस्प रहने वाला है। विकेटकीपर के तौर पर उनकी प्रतिस्पर्धा जितेश शर्मा से है। जितेश ने अभ्यास सत्र के दौरान विकेटकीपिंग अभ्यास किया और इस दौरान सैमसन की नजर उन पर रही।
अभिषेक-तिलक ने भी किया अभ्यास
नेट सत्र से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने वार्मअप किया। गिल और बुमराह के बीच नेट्स पर प्रतिस्पर्धा देखने लायक थी। गिल के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बल्लेबाजी अभ्यास किया। सूर्यकुमार हर्निया की सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों से पहले जितेश, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने भी बल्लेबाजी की। अभिषेक ने गेंदबाजी अभ्यास भी किया। वहीं, टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शिवम दुबे के रन अप और एक्शन पर करीब से निगरानी रखी।
अर्शदीप-राणा ने फिटनेस ड्रिल पर बिताया समय
बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने भी गेंदबाजी के अलावा फिटनेस ड्रिल पर अधिक समय बिताया। भारत को एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ खेलना है। 14 सितंबर को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि 19 सितंबर को मुकाबला ओमान के साथ होगा। 20 सितंबर से प्लेऑफ खेले जाने हैं। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़