गौतम अडानी ग्रुप का ऐलान, अपने पहले तांबा संयंत्र का परिचालन शुरू किया
अहमदाबाद । देश के बड़े कारोबारी घरानों में शुमार गौतम अडानी ग्रुप ने अपने कारोबार विस्तार को आगे बढ़ाकर गुरुवार को घोषणा की कि ग्रुप ने गुजरात के मुंद्रा में अपने पहले तांबा संयंत्र का परिचालन शुरू कर दिया है। अडाणी एंटरप्राइजेज दो फेज में 10 लाख टन क्षमता का संयंत्र लगा रही है। पहले फेज में करीब 1.2 अरब डॉलर का निवेश होगा। यह मेटल इंडस्ट्री में अदानी ग्रुप की शुरुआत का प्रतीक है। कंपनी ने कहा कि ग्रीनफील्ड यूनिट की सफल प्रगति समूह की बड़े पैमाने की परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की क्षमता को दर्शाती है।
खबर के मुताबिक, अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि कच्छ कॉपर (तांबा संयंत्र) का ऑपरेशन शुरू होने के साथ अदानी ग्रुप न सिर्फ धातु क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, बल्कि भारत को एक स्थायी और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जा रहा है। गौतम अडानी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी, भव्य-आकार की परियोजना को पूरा करने की हमारी गति भारत को वैश्विक तांबा क्षेत्र में अग्रणी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हमारा मानना है कि घरेलू तांबा उद्योग परिपक्व पर्यावरणीय प्रबंधन के साथ हमारे हरित बुनियादी ढांचे को मजबूत करके 2070 तक हमारे देश के कार्बन तटस्थता के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अदानी ने कहा कि प्लांट चालू होने पर हमारा आधुनिक स्मेल्टर न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी पर ज्यादा जोर देने के साथ, तांबे के उत्पादन में नए मानक स्थापित करेगा। कच्छ कॉपर दूसरा फेज पूरा होने पर 10 लाख टन वार्षिक क्षमता के साथ, दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थान ‘कस्टम स्मेल्टर’ होगा। इससे रोजगार के 2,000 प्रत्यक्ष और 5,000 अप्रत्यक्ष अवसर पैदा होने वाले हैं।

मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार