मुलायम सिंह के करीबी पूर्व सांसद देवेंद्र यादव भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कभी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के करीबी रहे पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने सपा को बाय बाय कहकर भाजपा से हाथ मिला लिया है। यादव ने लखनऊ के बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के परंपरागत वोट माने जाने वाले शाक्य समाज से अपना प्रत्याशी उतार कर उन्हें झटका दिया था। इसके बाद भाजपा ने समाजवादी पार्टी के परंपरागत माने जाने वाला यादव वोट बैंक में सेंध लगाते हुए यादव समाज के प्रभावशाली नेता देवेंद्र यादव को पार्टी में शामिल कर एटा की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।
कासगंज के अलीपुर बरवारा के रहने वाले देवेंद्र सिंह यादव ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत गांव में प्रधान के चुनाव से की थी। उसके बाद देवेंद्र सिंह यादव तीन बार सोरो से ब्लॉक प्रमुख रहे। 1979 में कांग्रेस से पहली बार देवेंद्र सिंह यादव विधानसभा पहुंचे और उसके बाद 1984 में समाजवादी पार्टी से देवेंद्र सिंह यादव विधायक बने। उसके बाद देवेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी से 1999 में पहली बार सांसद बने और फिर 2004 में दूसरी बार समाजवादी पार्टी से ही देवेंद्र सिंह यादव लोकसभा पहुंचे। 2009 में कल्याण सिंह के सामने देवेंद्र सिंह यादव लोकसभा का चुनाव हार गए और उसके बाद 2014 और 2019 में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने देवेंद्र सिंह यादव को लोकसभा चुनाव में मात दी थी।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका