फिल्म 'मोआना 2' की पहली झलक आई सामने
मोआना और माउई साल 2024 के आखिर में एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। डिज्नी ने मोआना 2 के फर्स्ट लुक के साथ इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है।यह फिल्म 27 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म ठीक उसी दिन रिलीज होगी जब जब विकेड: पार्ट वन थिएटर में दस्तक देगी। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा, "मोआना अविश्वसनीय रूप से एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी बन चुकी है और हम आपको फिल्म से मोआना और माउ के बारे में और अधिक जानकारी देने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"
फिल्म के आधिकारिक विवरण के अनुसार वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियोज की यह एनिमेटेड संगीतमय फिल्म दर्शकों को मोआना, माउई के साथ नई यात्रा पर लेकर जाने का वादा करती है। फिल्म के सीक्वल का निर्देशन डेव डेरिक जूनियर कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए 2016 की फिल्म के कुछ गीतकार को भी शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, पहले भाग में कई शानदार ट्रैक बनाने वाले लिन-मैनुअल मिरांडा के फिल्म के सीक्वल में काम करने की उम्मीद नहीं है। उनके बजाय, अबीगैल बार्लो और एमिली बियर की जोड़ी और साथ ही ओपेटिया फोएई और मार्क मैनसीना फिल्म के लिए संगीत देंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई