नगर सरकार में हुए संबल घोटाले को लेकर जल्द दर्ज होगी एफआईआर
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की मृत्यु पूर्व मदद देने वाली संबल योजना में हुए करोड़ो के घोटाले को लेकर जल्द ही एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मामले में निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही को लेकर पुलिस में की गई शिकायत की जॉच तेजी से चल रही है।
सूत्रो के अनुसार जल्द ही पुलिस मामला कायम कर निगम के उन अधिकारी कर्मचारियो की गिरफ्तारी करेगी जिन्हें निलबिंत किया गया है। गोरतलब है कि फर्जीवाड़ा उजागर होने पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन जोनल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं तत्कालीन वार्ड प्रभारियों नीतीश अरुनकर, कपिल सोनी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, शिवकुमार गोपनीय के अलावा योजना लिपिक अनिल साहू के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने के लिए गोविंदपुरा थाने में 17 फरवरी लिखित आवेदन दिया है। पुलिस अफसरो का कहना है की शिकायती आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम में संबल योजना के तहत दी जाने वाली अनुग्रह और अंत्येष्टि राशि में दो करोड़ रुपये का घोटाला किये जाने की बात सामने आई है। निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था।

रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
सिहोरा में हिंसा का लाइव फुटेज वायरल, हमलावरों की करतूत कैमरे में कैद
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ