इस माह पड़ने वाले व्रत त्यौहार
सनातन धर्म में जुलाई माह में पड़ने वाले पर्व और त्योहार का काफी धार्मिक महत्व है। इस माह में सावन भी शुरू हो रहा है, जिसे बेहद पवित्र माह माना जा रहा है। जुलाई माह में पड़ने वाले पर्व और त्योहार और उनका धार्मिक महत्व
जुलाई माह में पड़ रहे पर्व और व्रत
3 जुलाई- इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी, जो गुप्त नवरात्रि के दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दिन तंत्र विद्या आदि के लिए शुभ दिन माना गया है।
6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत है। साथ ही इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। चतुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
7 जुलाई- देवशयनी एकादशी व्रत के लिए पारण का दिन है। इसी दिन पर वासुदेव द्वादशी भी मनाई जा रही है।
8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन शाम के समय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस
10 जुलाई- इस दिन कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व है, जो बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
11 जुलाईृ- इसी दिन पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है।
14 जुलाई- इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत
16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति है।
17 जुलाई- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई है।
21 जुलाई- कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत है।
22 जुलाई- कामिका एकादशी व्रत का पारण होगा। साथ ही इसी दिन भौम प्रदोष व्रत भी है।
23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि है, इस दिन कावड़ यात्रा का जल चढ़ेगा।
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या है।
27 जुलाई- हरियाली तीज है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।
28 जुलाई- विनायक चतुर्थी है।
29 जुलाई- नाग पंचमी है।
30 जुलाई- कल्की जयन्ती और स्कन्द षष्ठी है।
31 जुलाई- तुलसीदास जयंती है।

11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़