किसान जे.ई. कैंथा ने सहकारी समिति से लिया टोकन
रायपुर : खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत जिले में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में कोरिया जिले के सलबा निवासी किसान जे.ई. कैंथा ने तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर आज 39.20 क्विंटल धान विक्रय किया।
धान विक्रय के बदले 92,864 रुपए उनके बैंक खाते में पहुंचने पर वे अत्यंत प्रसन्न नजर आए। 49 वर्षीय किसान कैंथा ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 8 एकड़ भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 39 क्विंटल 20 किलो धान बिक्री के लिए प्रस्तुत किया था।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिले में किसानों से धान का क्रय समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है।
कैंथा ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी, खेत निर्माण तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार और सहकारी समिति की सुगम, पारदर्शी व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह