लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ेंगी इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें
इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। यह चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां मैच होगा, जिसमें दोनों ही टीमों की स्थिति करो या मरो की है क्योंकि दोनों टीमों को अपने पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बड़ा बदलाव किया है। चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह जैमी ओवर्टन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। ब्रायडन कार्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एलेक्स कैरी का अहम विकेट लिया था।
कार्स की जगह ओवर्टन
हालांकि, ब्रायडन कार्स के लिए यह मैच अच्छा नहीं बीता था क्योंकि उन्होंने सात ओवर में 69 रन खर्च किए थे। इसके बाद कार्स को पैर की उंगली में चोट लगी और वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। रेहान अहमद को कार्स के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड स्क्वाड में शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग 11 में नहीं चुना गया।
जैमी ओवर्टन प्लेइंग 11 में ब्रायडन कार्स की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन वनडे में तीन विकेट चटकाए हैं। 30 साल के तेज गेंदबाज ने 45 लिस्ट ए मैचों में 60 विकेट चटकाए हैं।
बल्लेबाजों पर फिर टिकी आस
बहरहाल, इंग्लैंड को एक बार फिर अपने बल्लेबाजों से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया था। बेन डकेट अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे। जो रूट ने डकेट के साथ शतकीय साझेदारी की थी। हैरी ब्रूक, कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टन दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात