तानशाह ने किया नई तकनीक से युक्त मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
सियोल। उत्तर कोरिया नेता किम जोंग-उन ने एक नई तकनीक से युक्त 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के परीक्षण में हिस्सा लिया। अटकलें हैं कि यह नया आर्टिलरी सिस्टम रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उपयोग करने के लिए मिल सकता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, किम ने मल्टीपल रॉकेट लांच सिस्टम (एमआरएलएस) के परीक्षण में भाग लिया। बताया जा रहा हैं कि हथियार सियोल और उसके आस-पास के इलाकों में टारगेट रेंज में रख सकता है।
फरवरी में, उ.कोरिया ने कहा था कि एक नया रॉकेट लांचर विकसित किया है। जो सटीकता और रेंज के मामले में उसकी हथियार क्षमताओं को बढ़ा सकता है। मई में उत्तर कोरिया की तरफ से कहा गया कि वह 2024 और 2026 के बीच कोरियन पीपुल्स आर्मी यूनिट में हथियार प्रणाली तैनात करेगा। पर्यवेक्षकों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उ.कोरिया यूक्रेन के साथ युद्ध में उपयोग के लिए रूस को रॉकेट लांचर की आपूर्ति करने के प्रयास में रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण कर रहा है।
कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के एक वरिष्ठ शोधकर्ता ने बताया कि परीक्षण का उद्देश्य 1980 के दशक में निर्मित उत्तर कोरिया के पुराने 240 मिमी एमआरएलएस में सुधार करना है। उन्होंने संभावना जाहिर कि यह परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास की प्रतिक्रिया का एक रूप हो सकता है। यह परीक्षण तब हुआ जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका अपना वार्षिक ग्रीष्मकालीन उलची फ्रीडम शील्ड अभ्यास आयोजित कर रहे हैं, जो गुरुवार को समाप्त होने वाला है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई