हाथी ने उत्पात मचा मवेशी को उतारा मौत के घाट-रौंदी फसल
कोरबा कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज में मौजूद हाथियों का उत्पात अब बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा हैं की यहां मौजूद हाथियों का दल रेंज के कोरबी सर्किल अंतर्गत स्थित ग्राम सिटीपखना में घुस गया। जहां एक ग्रामीण के घर के बाहर बंधे मवेशियों पर हमला कर दिया, जिससे एक मवेशी की मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा हैं, जिसका उपचार पशु चिकित्सक के जरिये कराया जा रहा है। बढ़ते उत्पात से ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
वनविभाग हाथियों को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा हुआ है। हाथियों ने ग्राम में मवेशियों को तो मारा ही साथ ही खेतों में पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए धान की फसल को भी रौंद कर चौपट कर दिया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया। हाथियों द्वारा हर रोज फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र में 48 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथियों का दल दिन भर एक साथ रहता है और रात होते ही अलग-अलग बट जाता है, जिसकी वजह से हाथियों की निगरानी में काफी दिक्कतें होती है।

निर्यातकों को राहत देने के लिए सरकार अपनाएगी सभी नीतिगत विकल्प: पीयूष गोयल
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर परिवार ने जताई आपत्ति, कहा- साजिश की बू
इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
धान खरीदी गड़बड़ी पर सख्ती, कलेक्टर गौरव सिंह ने बनाई जांच टीम
एपस्टीन से जुड़े खुलासे में ट्रंप का नाम आने से मचा राजनीतिक बवाल
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन मशीन बंद, कैंसर मरीज परेशान
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर