अलास्का के सबसे बड़े शहर के पास ज्वालामुखी के नीचे भूकंप ने चिंता बढ़ाई
वाशिंगटन । अलास्का के सबसे बड़े शहर के निकट ज्वालामुखी के नीचे इस साल भूकंप की बढ़ती घटनाओं ने भूवैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है। ज्वालामुखी ‘माउंट स्पर’ पिछली बार 1992 में फटा था और इस दौरान करीब 19 किलोमीटर दूर तक इसकी राख हवा में फैल गई थी जिसके कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और लोगों को मास्क लगाने के लिये मजबूर होना पड़ा था।
अलास्का ज्वालामुखी वेधशाला के अनुसार ज्वालामुखी में एक और विस्फोट शहर के लिए विनाशकारी साबित होगा। वेधशाला ने अक्टूबर में भूकंप से जुड़ी गतिविधि बढ़ने और उपग्रह के आंकड़ों से जमीन की स्थिति देखने के बाद ‘माउंट स्पर’ के लिए अलर्ट की श्रेणी को ‘येलो’ तक बढ़ा दिया।
वेधशाला के वैज्ञानिक डेविड फी ने बताया कि इस साल ज्वालामुखी के नीचे कम तीव्रता वाले करीब 1,500 भूकंप आए जो साल भर में सामान्य तौर पर आने वाले करीब 100 भूकंप से काफी अधिक हैं। फी ने कहा कि इनकी संख्या बहुत ज्यादा लग सकती है लेकिन यह ‘‘उतने भी अधिक नहीं है।’’

शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता