कनाडा में नहीं मनेगी दीपावली, कनाडाई सरकार ने उत्सव मनाने पर लगाई रोक
ओटावा। भारत और कनाडा के बीच तनाव का असर अब त्यौहारों पर पड़ रहा है। वहीं इसका असर कनाडा में रहने वाले हिंदूओं पर भी नजर आ रहा है। कनाडाई सरकार ने दीपावली उत्सव मनाने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय विपक्षी नेता पियरे पोइलीवर और कंजरवेटिव पार्टी द्वारा लिया गया है। इस फैसले से भारतीय समुदाय में नाराजगी है।
हिंदू फोरम ने की निंदा कहा-आयोजन रद्द करना हिंदू समुदाय की उपेक्षा
कनाडा हिंदू फोरम ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसे कनाडा के विविध सांस्कृतिक समुदायों के प्रति असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया है। फोरम के मुताबिक दीपावली जो प्रकाश और एकता का पर्व है, उसका आयोजन न करना एक बड़े समुदाय की उपेक्षा है।कनाडा हिंदू फोरम का मानना है कि दीपावली उत्सव को रद्द करना राजनीतिक तुष्टीकरण का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कनाडा के कंजरवेटिव पार्टी के नेता ने समुदाय की भावनाओं को नजरअंदाज किया है। यह फैसला बताता है कि कुछ नेताओं के लिए सांस्कृतिक समारोहों का महत्व राजनीति के सामने कम है। कनाडा में भारतीय समुदाय करीब 2.5 मिलियन की जनसंख्या के साथ रहते हैं। ये समुदाय विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहा है। ऐसे में इनकी अनदेखी करना कनाडा की संस्कृति और विकास में उनके योगदान को नजरअंदाज करना है। फोरम ने आगामी चुनावों में समुदायों से एकजुट होकर अपने सांस्कृतिक अधिकारों और मूल्यों की रक्षा के लिए सही नेता चुनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समुदायों को ऐसे नेताओं का समर्थन करना चाहिए जो विविधता और संस्कृति का सम्मान करते हैं और उनकी भावनाओं को समझते हैं।

राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन