दिवाली स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी पटरी पर
रायपुर। दीवाली पर्व के मौके पर घर जाने की तैयारी में जुटे हजारों यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। एक्सप्रेस ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने बिलासपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बिलासपुर के मध्य एक फेरे के लिए दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बिलासपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 08293 के साथ 29 अक्टूबर को रवाना होगी। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बिलासपुर के लिए ट्रेन नंबर 08294 के साथ 30 अक्टूबर को चलेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, एसएलआरडी, चाक सामान्य, दस शयनयान, दो एसी थ्री, दो एसी टू सहित 20 कोच रहेगी। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08293 बिलासपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 29 अक्टूबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 9.35 बजे रवाना होकर रायपुर स्टेशन पर 11.05 बजे पहुंचकर 11.10 बजे रवाना हो जाएगी। इसी तरह से दुर्ग स्टेशन में 12.10 बजे पहुंचकर 12.15 बजे रवाना, गोंदिया स्टेशन में दोपहर 2.06 बजे पहुंचकर 2.08 बजे रवाना, नागपुर स्टेशन में शाम 4.20 बजे पहुंचकर 4.25 बजे रवाना, वर्धा स्टेशन से शाम 5.33 बजे पहुंचकर 5.35 बजे रवाना, बडनेरा स्टेशन 7.20 बजे पहुंचकर 7.22 बजे रवाना, अकोला स्टेशन 8.22 बजे पहुंचकर 8.24 बजे रवाना, भुसावल स्टेशन 11.10 बजे पहुंचकर 11.15 बजे रवाना, मनमाड़ स्टेशन रात 1.32 बजे पहुंचकर 1.37 बजे रवाना, नासिक स्टेशन 3.45 बजे पहुंचकर 3.50 बजे रवाना, इगतपुरी स्टेशन 4.45 बजे पहुंचकर 4.50 रवाना, कल्याण स्टेशन 7.10 बजे पहुंचकर 7.13 बजे रवाना और लोकमान्य तिलक टर्मिनल में 30 अक्टूबर को सुबह आठ बजे पहुंचेंगी।

वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
प. एशिया में संघर्ष से ऊर्जा स्टॉक और आपूर्ति पर चिंताजनक स्थिति
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल