दिव्यांगजन को दया नहीं, समान अवसर की आवश्यकता है : प्रमुख सचिव वायंगणकर
भोपाल : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सोनाली वायंगणकर के मुख्य आतिथ्य में संचालनालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नि:शक्तजन डॉ. अजय खेमरिया भी उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव वायंगणकर ने कहा कि दिव्यांगजन किसी दया या सहानुभूति के नहीं, बल्कि समान अवसर, गरिमा और अधिकार के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिव्यांगजन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
वायंगणकर ने कहा कि विभाग कार्यस्थलों को पूर्णतः सुगम्य और दिव्यांग-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में, कार्यक्रम के दौरान Atypical Advantage संस्था के साथ रोजगार पुनर्वास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) किया गया। इस साझेदारी से निजी क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ाने, उचित स्किल-मैपिंग एवं प्लेसमेंट, और प्रतिभा के अनुरूप कार्यस्थल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में विभाग की पूर्व उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार, सुगम्य भवन एवं प्रक्रियाएँ, पारदर्शी और सुलभ व्यवस्था, तथा रोजगार-परक प्रयास शामिल हैं।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियागिता में इंग्लिश चेनल में स्विमिंग करने वाले दो राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांग तैराक सतेन्द्र लोहिया और रामवरण को 5-5 लाख रूपये राशि के चेक भी प्रदान किये गये।

आस्था आवासीय विद्यालय- दंतेवाड़ा के नौनिहालों के लिए उम्मीद का उजाला
संवेदनशील ग्राम चिपुरभट्टी में नियद नेल्ला नार से पहली बार बना पक्का घर
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन काशी-अयोध्या धाम के लिए रवाना, तीर्थयात्रियों को मिली विशेष सुविधाएं
बुज़ुर्गों के जीवन में नई रोशनी - प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों एवं शराब पर प्रभावी कार्रवाही
आरजे महवश की बॉलीवुड एंट्री, पंचायत सचिव जी संग ‘टेढी हैं पर मेरी हैं’ में करेंगी धमाल
हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना—जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
खजुराहो केबिनेट में बुंदेलखंड को हजारों करोड़ की मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगातें: मंत्री राजपूत