पंद्रह दिनो में ही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का हुआ बुरा हाल, बजट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। हर कोई 'इक्कीस' में धर्मेंद्र को आखिरी बार भावुक हो उठा। मूवी में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता। 'इक्कीस' मूवी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'इक्कीस' के रिलीज को 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...
बजट निकालना हुआ मुश्किल
निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। 'इक्कीस' का सामना रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी फिल्मों से हुआ। वहीं, प्रभास की 'द राजा साब' भी रिलीज हो गई है। 'इक्कीस' ने 7 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब 'इक्कीस' के गुरुवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'इक्कीस' ने 15वें दिन खबर लिखने तक 0.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 30.57 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'इक्कीस' का कलेक्शन
ओपनिंग डे 1- 7 करोड़ रुपये
फर्स्ट वीक 25.5 करोड़ रुपये
डे 9 0.85 करोड़ रुपये
डे 10 1.15 करोड़ रुपये
डे 11 1.3 करोड़ रुपये
डे 12 0.4 करोड़ रुपये
डे 13 0.42 करोड़ रुपये
डे 14 0.52 करोड़ रुपये
डे 15 0.43 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 30.57 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)v

कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
तेज बहाव के आगे नहीं टिक सकी कार, सारंगढ़ में दंपती लापता; तलाश अभियान जारी
दहशत फैलाने निकला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीर-धनुष के साथ पकड़ा गया
'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर सस्पेंस, 'धूम 4' पर दिया बड़ा अपडेट
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें