दिल्ली विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान का सीलमपुर से किया आगाज़
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज़ सीलमपुर से कर दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगे और जनता से केंद्र में भाजपा तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों को बदलने का आह्वान किया।
इस रैली का आयोजन जय बापू, जय भीम, जय संविधान थीम के तहत किया गया था, जिसमें संविधान, सामाजिक न्याय और विकास पर जोर दिया गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, कि यह चुनाव दिल्ली की जनता के हक और संविधान की रक्षा के लिए है। कांग्रेस दिल्ली को फिर से एक बेहतर और सुरक्षित राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी निज़ामुद्दीन ने कहा, कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, जनता के मुद्दों को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में उनकी यह पहली रैली पार्टी के लिए अहम है और इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।
यहां बताते चलें कि सीलमपुर की यह रैली कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस क्षेत्र में अपने पारंपरिक जनाधार को फिर से मजबूत किया जाए। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। राहुल गांधी की इस रैली के साथ ही कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति दे दी है और उम्मीद की जा रही है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

जहाज के पहुंचने पर पूरी होंगी जरूरी औपचारिकताएं
अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से की अपील
बिहार में NDA का दबदबा, राज्यसभा चुनाव में 10 राज्यों की 37 सीटों के परिणाम
रहस्यमय गुमशुदगी का अंत मौत में, 11 दिन बाद जिला अस्पताल में मिला मरीज का शव
बड़ी सौगात! इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन का ब्रिज चालू
चुनाव से पहले राजनीति में अपराध पर बड़ा सवाल
ग्वालियर–बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
रेत चोरी करते समय हादसा: छिंदवाड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 मरे