सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, अभिनेता ने सुनाई खौफनाक कहानी
सैफ अली खान के लिए इस साल की शुरुआत काफी मुश्किलों से भरी रही है। जनवरी के महीने में पूरा खान परिवार अभिनेता को लेकर परेशान रहा है। 16 जनवरी को हुई घटना ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। हालांकि अब अभिनेता की सेहत में काफी सुधार आया है। इसके अलावा वो जल्द ही अपनी नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसका हाल ही में ऐलान हुआ था। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में उनसे पहला सवाल इसी घटना को लेकर किया गया था जिसका पूरा वाकया एक्टर ने सुना दिया है।
दरअसल 16 जनवरी की रात सैफ के घर एक शख्स चोरी के इरादे से घुस गया था। जब एक्टर को इस बारे में पता चला, तो वो भागते हुए उसकी तरफ गए और उसके बाद जो हुआ आप में से ज्यादातर लोग जानते ही हैं। मगर अब तक आपने अभिनेता के मुंह से इस घटना के बारे में नहीं सुना होगा। आइए बताते हैं सैफ के एंगल से ये कहानी क्या कहती है।
सैफ ने बताया कि जिस रात हमला हुआ उसके कुछ वक्त पहले करीना कपूर किसी पार्टी में गई थीं। अभिनेता घर पर ही थे क्योंकि सुबह उन्हें किसी जरूरी काम पर जाना था। जब करीना घर वापस आईं, तो दोनों ने कुछ देर बात की और फिर सोने के लिए कमरे में चले गए। रात के करीब 2 बजे उनकी एक हाउस हेल्प भागते हुए उनके कमरे की तरफ आई और हड़बड़ाहट में बताया कि उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में एक शख्स घुस गया है, जो कि पैसे की डिमांड कर रहा है।
हाउस हेल्प की बात सुनते ही अभिनेता बेटे की कमरे की तरफ भागे। सैफ ने बातचीत में आगे कहा कि जब वो वहां पहुंचे तो वो शख्स मास्क लगाए और दोनों हाथ में हेक्सा ब्लेड के साथ खड़ा था। एक्टर ने बिना सोचे समझे उस पर अटैक किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी हाथापाई में हमलावर ने सैफ की पीठ पर कई बार हमला कर दिया। उनकी गर्दन पर भी चाकू से कई घाव आए। एक्टर ने कहा कि उसके दोनों हाथों में चाकू था और वो निहत्थे थे। कुछ ही देर में उनका शरीर खून से लथपथ हो गया था।
जब मामला ज्यादा गंभीर हो गया तो एक्टरी की मदद करने के लिए उनकी हाउस हेल्प गीता आईं और उसने उस पर पीछे से हमला किया और उसे खींच कर सैफ के ऊपर से हटा दिया। इस दौरान गीता और सैफ दोनों ही कमरे से बाहर आ गए और वो शख्स कमरे के अंदर ही रह गया। दोनों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया, उन्हें लगा वो अंदर लॉक हो गया। हालांकि वो जिस पाइपलाइन से आया था वहीं से वापस भाग निकला। दोनों के हाथापाई के दौरान करीना जेह को लेकर वहां से तैमूर के कमरे में चली गई थीं।
जब करीना को इस पूरे घटना के बारे में पता लगा और उन्होंने देखा कि सैफ अली खान को कई चोटें आई हैं तो उन्होंने तुरंत एक्टर को अस्पताल ले जाने को कहा। क्योंकि उस वक्त वो खून से लथपथ थे। एक्ट्रेस घर के बाहर खड़े होकर ऑटो रिक्शा और कैब के लिए चिल्ला रही थीं। जिसके बाद सैफ तैमूर के साथ ऑटो में अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके गर्दन पर कई गहरे चोट के निशान हैं।

नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही
पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
जाति से संबोधन पर राहत, हाई कोर्ट ने कार्यवाही रद्द करने के दिए आदेश
महिला आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीखी बहस
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय