WTC Final 2025 को कभी भूल नहीं पाएंगे क्रिकेट फैंस
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। लॉर्ड्स में पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे।
ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और कगिसो रबाडा (5 विकेट) व मार्को यानसेन (3 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी ने कंगारू टीम की पहली पारी 212 रन पर समेट दी। जवाब में पहले दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए। मिचेल स्टार्क ने दो जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला।
145 साल में पहली बार
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के पहले दिन एक अजब रिकॉर्ड बना। 145 साल में पहली बार दोनों टीमों के ओपनर्स पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए। याद हो कि इंग्लैंड में 1880 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में पहला टेस्ट खेला गया था।
इंग्लैंड में 561 टेस्ट में डब्ल्यूटीसी फाइनल पहला मुकाबला बना, जहां दोनों टीमों के पहले नंबर के बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम दोनों ने पहली पारी में स्ट्राइक ली और बिना खाता खोले आउट हुए। यह 145 साल में पहली घटना बनी।
वैसे, टेस्ट इतिहास में यह 10वां मौका है, जब दोनों टीमों के ओपनर्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
रबाडा का दमदार प्रदर्शन
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। उन्होंने 15.4 ओवर के अपने गेंदबाजी स्पेल में 51 रन खर्च करके पांच विकेट झटके। इस दौरान कगिसो रबाडा ने अपना नाम दक्षिण अफ्रीका इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया।
रबाडा टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने। 30 साल के रबाडा ने 71 टेस्ट में 322 विकेट चटकाए। उन्होंने एलेन डोनाल्ड (330 विकेट) को पीछे छोड़ा।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 439 - डेल स्टेन
- 421 - शॉन पोलक
- 390 - मखाया नतिनी
- 332 - कगिसो रबाडा
- 330 - एलेन डोनाल्ड
- 309 - मोर्ने मोर्केल

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित