भिंड लोकसभा की गोहद विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि गोहद की धरती से भगवान श्री कृष्ण का संबंध है। भगवान आते थे तो वह अकेले नहीं आते थे, वह 33 करोड़ देवी-देवताओं के साक्षात स्वरूपा गौ माता को लेकर आते थे। मुझे गोहद आकर आनंद आया है। परमात्मा, सनातन संस्कृति और अपना धर्म यही कहता है कि पापी के पाप माफ करने से पाप का वजन आपके माथे पर आ जाता है। आप उससे बचते नहीं है। अभी आपने थोड़े दिन पहले सरकार बनवाई है। लगभग 100 दिन तक सरकार चली और सरकार चलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया कि आप सभी एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं।

सीएम मोहन ने कहा, आज के दिन का तो और महत्व बढ़ गया है। बहनों तुम चिंता मत करो। लाड़ली लक्ष्मी से लेकर, लाड़ली बहना तक सभी योजनाएं बनाईं तो भाजपा की सरकार ने बनाई। आज आपके खाते में पैसे भी आ रहे हैं। हमने कहा था कि हर महीने पैसे आएंगे तो कांग्रेस वाले दिन गिनते रहते हैं, क्योंकि उनका दिल तो था नहीं भी वो इतने कंजूस हैं। अगर उनका बस चले तो रक्षाबंधन के दिन भी वो बहन को बिना कुछ दिए केवल हाथ जोड़कर काम चला लें। लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, ये बहनें तब उनको नहीं दिखी। हमने अपनी बहन संध्या को सांसद बनाकर आपके बीच में दिया। ये बहन बेटी का सम्मान करने की भाजपा की सरकार की भावना है।

सीएम ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परसों एक दलित महिला, बहन इमरती का, तीन बार की मंत्री और कई बार की विधायक का अपमान किया। उनके खिलाफ रिपोर्ट हुई। एक बहन का ऐसा अपमान करोगे। लेकिन क्या करें, इनका चरित्र ही ऐसा है इनके बड़े नेता भी ऐसा ही बोलते हैं। जवाबदारी के पद पर रहते हुए अगर आप गंदा बोलोगे तो कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को चाहिए तत्काल उन्हें पद से हटाएं। जो बहन बेटी का अपमान करे, उसे हम बर्दाश्त नहीं करते। लेकिन क्या करें, इनके यहां तो परंपरा ही ऐसी है। कमलनाथ कहते हैं, महिलाएं आइटम होती हैं। यह देवभूमि है, अधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करती। कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब चुकता किया और राहुल गांधी बुरी तरह से अमेठी से हार कर भागे।

सीएम ने कहा, भाजपा की अपनी सेवा करने की भावना के कारण हमारी बहन स्मृति ईरानी पिछली बार प्रचंड बहुमत से अमेठी से चुनाव जीती। यह सनातन धर्म की जय-जयकार करने वाली पार्टी है। यह भगवान को मानने वाली पार्टी है। हमारे देश की संस्कृति को मानने वाली पार्टी है। नरेंद्र मोदी ने कहा, कोई बात नहीं आप अपने घर में रहिए। चिंता मत करो। गेहूं चावल जो चाहिए आपको घर में मिलेगा। उस काल में भी हनुमान जी ने बचाया था। इस काल में भी हनुमान भक्त नरेंद्र मोदी जी जिनका खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन 142 करोड़ लोगों को अपना घर समझ करके जीवन जी रहे हैं, सेवा कर रहे हैं। ये परिवार नरेंद्र मोदी का है। आप सभी को मालूम है भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे। लेकिन कांग्रेस वालों को राम कहां पैदा हुए थे यह मालूम नहीं। जो राम को नहीं जानते वह हमारे बीच में वोट मांगने आएंगे?

सीएम मोहन यादव बोले, रावण के पास बहुत घमंड था। उसने सोने की लंका बना ली थी। बहुत धनवान था, लेकिन भगवान राम को मालूम था कि इसका अंत करना है तो रावण की नाभि में तीर मारा था। वैसे ही कांग्रेस को भी आने वाली सात तारीख को अपने वोट से मारना है। केवल इधर बटन दबाना तीर जाकर सीधा निशाने पर लगेगा।