चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा के बर्थडे पर किया प्यार भरा पोस्ट
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी सिर्फ पर्दे पर रोमांटिक नहीं हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी अपनी वाइफ पर जान न्योछावर करते हैं। चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। ऐसे में पत्नी के बर्थडे पर अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए उन पर प्यार लुटाया है।
चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर 68 साल के अभिनेता ने अपनी वाइफ के लिए प्यारा पोस्ट शेयर किया है, जो आपका दिल जीत लेगा।
पत्नी के प्यार में डूबे चिरंजीवी
'भोला शंकर' स्टार चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सुरेखा के जन्मदिन पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। फोटो में अभिनेताअपनी पत्नी को बाहों में लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने कपल गोल्स देते हुए एक-दूसरे की आंखों में देखकर फोटो खिंचवाई। चेहरे की मुस्कान चिरंजीवी और सुरेखा के प्यार को जाहिर करने के लिए काफी थी।
लाल रंग की साड़ी में सुरेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में चिरंजीवी अपनी लेडी लव को ट्विन कर रहे थे। इस रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, "मेरी लाइफलाइन और मेरी ताकत का सबसे बड़ा स्तंभ सुरेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" वरुण तेज समेत फैंस दोनों के इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
चिरंजीवी की फैमिली
चिरंजीवी और सुरेखा की शादी को 44 साल होने वाले हैं। दोनों ने 20 फरवरी 1980 को शादी रचाई थी। चिरंजीवी और सुरेखा को तीन बच्चे हैं। बेटियों का नाम सुष्मिता और श्रीजा है, जबकि बेटे का नाम राम चरण (अभिनेता) है। चिरंजीवी की तरह उनके बेटे राम चरण भी सिनेमा के सुपरस्टार हैं।
कुछ दिन पहले ही चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। तब बेटे राम चरम और बहू उपासना कोनिडेला ने उन्हें बधाई दी थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई