चीन का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर समुद्र की ओर रवाना
चीन का तीसरा विमानवाहक पोत समुद्र की ओर रवाना किया गया है। जिसका नाम फुजियान रखा गया। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एयर क्राफ्ट है। जो कि 11 सक्रिय क्राफ्ट से मिलकर बना है। पहले नंबर पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का एयरक्राफ्ट है।चीन अपनी नौसेना की ताकत लगातार बढ़ा रहा है। इसी के तहत पनडुब्बी, युद्धक जहाज की संख्या लगातार बढ़ा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक चीन लगभग हर महीने एक नौसैनिक जहाज का निर्माण कर रहा है। साथ ही चीन पाकिस्तान की नौसेना को भी मजबूत करने के लिए उसे युद्धक जहाज और पनडुब्बियां दे रहा है। चीन ने अपने सबसे उन्नत और तीसरे विमानवाहक पोत फुजियान का समुद्री परीक्षण किया है। फुजियान के चीनी सेना में शामिल होने के बाद ड्रैगन की ताकत काफी ज्यादा बढ़ी है। सिंगापुर के एस राजरत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के सीनियर फेलो कोलिन कोह ने बताया कि पिछली रिपोर्ट प्रमाणित नहीं है।
चीन शायद छह या आठ वाहक बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जब तक पीएलएएन वाहक संचालन के साथ परिपक्वता के स्तर तक नहीं पहुंच जाता तब तक मुश्किल है। यह अभी अमेरिकी नौसेना की तुलना में ज्यादा तैयार नहीं है। इसका लक्ष्य 6 वाहक हो सकता है।बता दें कि फुजियान का निर्माण शंघाई शहर के पास यांग्त्जी नदी के किनारे चांगक्सिंग द्वीप पर चीन राज्य जहाज निर्माण निगम की सरकारी कंपनी जियांगन शिपयार्ड ने किया। इसका निर्माण मार्च 2017 में शुरु हुआ। जहाज को 17 जनू 2022 को लॉन्च किया गया। एक साल बाद फुजियान ने अपनी यात्रा शुरू की। 29 अप्रैल को टगबोट फुजियान को उसके फिटिंग-आउट बेसिन से शंघाई में यांग्त्जी नदी घाट तक ले गए। वहीं 1 मई को जहाज अपने पहले समुद्री परीक्षण पर रवाना हुए। समुद्री परीक्षण मुख्य रूप से एयरक्राफ्ट के प्रणोदन और विघुत प्रणालियों की विश्वसनीयता और स्थिरता का परीक्षण करेंगे।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे