मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शुक्रवार, 7 नवंबर 2025, कई महत्वपूर्ण आयोजनों से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत वे सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से करेंगे और 9:55 बजे महानदी भवन, मंत्रालय, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहां वे सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:10 बजे डीएसपीएम-IIIT नया रायपुर के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे “Make In Silicon - National Symposium on Enabling Indigenous Semiconductor Infrastructure” में भाग लेंगे। यह संगोष्ठी देश में स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग और तकनीकी अवसंरचना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अगला कार्यक्रम 12:25 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, सेक्टर-24 नया रायपुर में होगा, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1:25 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे 1:50 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर 2:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
दोपहर 3:00 बजे, मुख्यमंत्री सरदार बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे फिर से “वंदे मातरम्” 150वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन 4:00 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, उद्योग और संस्कृति के समन्वित विकास पर बल देंगे। विशेष रूप से Make In Silicon संगोष्ठी से छत्तीसगढ़ में तकनीकी और औद्योगिक प्रगति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। वहीं, “वंदे मातरम्” कार्यक्रम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP