मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत औरा को दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के अक्षत औरा पिता मनोज औरा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साधारण किसान परिवार से आने वाले अक्षत ने न केवल धार जिले बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और अपना शुभाशीष दिया।

कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
तेज बहाव के आगे नहीं टिक सकी कार, सारंगढ़ में दंपती लापता; तलाश अभियान जारी
दहशत फैलाने निकला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीर-धनुष के साथ पकड़ा गया
'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर सस्पेंस, 'धूम 4' पर दिया बड़ा अपडेट
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें