छत्तीसगढ़ भाजपा ने स्थापना दिवस पर संभाग प्रभारियों की घोषणा की
रायपुर: 6 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले की सहमति से जिला एवं मंडल संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
जिला एवं मंडल स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी
भाजपा संगठन द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को संयोजक, सह संयोजक, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने इस घोषणा के संबंध में जानकारी साझा की।
जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची जारी
- घोषणा पत्र के अनुसार जिले के विभिन्न मंडलों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है:
- कोटाडोल: अशोक सिंह (प्रभारी), रविशंकर सिंह (सह प्रभारी)
- जनकपुर: जुगनाथ पांडे (प्रभारी), हीरालाल यादव (सह प्रभारी)
- कुवंरपुर: आदित्य गुप्ता (प्रभारी), कौशल पटेल (सह प्रभारी)
- केल्हारी: रामनरेश राय (प्रभारी), संजय राय (सह प्रभारी)
- नागपुर: रामलाल सिंह (प्रभारी), सुशील सिंह (सह प्रभारी)
- मनेंद्रगढ़: उमेश बैरागी (प्रभारी), संतोष सिंह (सह प्रभारी)
- हसदेव: मुकेश जयसवाल (प्रभारी), गामती द्विवेदी (सह प्रभारी)
- खड़गवां : वीरेंद्र सिंह राणा (प्रभारी), इंदु परिहार (सह प्रभारी), सोनमती उर्रे (सह प्रभारी)
- चिरमिरी: अनिल कासरवानी (प्रभारी), धर्मेंद्र पटवा (सह प्रभारी)
संगठन को मजबूत करने पर जोर
भाजपा के इस फैसले से आगामी चुनाव को मजबूती मिलेगी स्थापना दिवस कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई गई है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि ये सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और इनके सहयोग से स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान