कप्तान राहुल ने बताया हार का सबसे बड़ा कारण, कहा......
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL मैच में सात विकेट से शिकस्त झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20-25 रन कम बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 196 रन बनाए, लेकिन राजस्थान ने एक ओवर बाकी रहते सात विकेट से मैच जीत लिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 33 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ध्रुव जुरेल (नाबाद 52) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 गेंद में 121 रन की अटूट साझेदारी की.
लखनऊ की टीम से हो गई बड़ी चूक
मैच में 48 गेंद में 76 रन बनाने वाले राहुल ने कहा, ‘हम ने लगभग 20 रन कम बनाए. हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली लेकिन मैंने और (दीपक) हुड्डा ने बढ़िया साझेदारी की. क्रीज पर समय बिता चुके बल्लेबाजों के लिए हालांकि 50-60 रन के स्कोर को शतक में बदलने की जरूरत थी.’ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 11 रन पर दो विकेट गंवा दिया था, लेकिन राहुल ने तीसरे विकेट के लिए हुड्डा (50) के साथ 62 गेंद में 115 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई. टीम हालांकि आखिरी ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी.
राहुल ने बताया हार का सबसे बड़ा कारण
लोकेश राहुल ने कहा, ‘राजस्थान ने आखिरी कुछ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. हम अच्छी स्थिति में थे और 20-25 रन और बनाने चाहिए थे.’ रवि बिश्नोई से काफी देर से गेंदबाजी कराए जाने के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा, ‘हमने सोचा था कि बिश्नोई का इस्तेमाल आखिरी ओवरों में करेंगे. लेकिन उन्होंने हम पर दबाव बनाए रखा. जब हम उसे गेंदबाजी पर लाने का सही समय नहीं ढूंढ पाए. जब उसे गेंदबाजी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी. हम रोवमैन पोवेल और शिमरोन हेटमायर के खिलाफ उनका इस्तेमाल करना चाहते थे.’

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में