शहर में स्ट्रीट डॉग्स पकडऩे चलेगा अभियान
भोपाल । भोपाल के मीनाल रेजीडेंसी में स्ट्रीट डॉग्स के सात माह की बच्चे पर हमला करने से मौत का मामला गरमा गया है। इस मामले के बाद भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्ट्रीट डॉग्स को पकडऩे के लिए वृहद अभियान चलाने के निर्देश नगर निगम को दिए है। वहीं, मृतक बच्चे के परिजनों को जिला प्रशासन की तरफ से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि पहुंचाई गई है। इसके अलावा 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जल्द पहुंचाई जाएगी। भोपाल कलेक्टर ने आवारा कुत्तों को छोडऩे वाले लोगों पर एफआईआर कराने को भी कहा है।
बता दें शुक्रवार को राजधानी में मीनाल रेसीडेंसी शिव नगर बस्ती में एक महिला के सात माह के बच्चे को कुछ देर के लिए अकेले छोडक़र जाने पर आवारा कुत्ते उसे घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। परिजन बचचे को ढूंढते हुए पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसका शव मिला।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि